स्क्वैश वर्ल्ड कप में भारत का परचम, हांगकांग को हराकर पहली बार बना चैंपियन

NITC Desk
1 Min Read

भारत ने स्क्वैश विश्व कप 2025 जीतकर खेल जगत में नया इतिहास रच दिया है। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने हांगकांग को 3-0 से मात देकर अपना पहला विश्व कप खिताब अपने नाम किया।

पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने निरंतर शानदार प्रदर्शन किया, जिसका शानदार नतीजा फाइनल में देखने को मिला। निर्णायक मुकाबले में भारत ने हर मैच में बढ़त बनाते हुए हांगकांग को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।

यह जीत न केवल भारत की पहली स्क्वैश वर्ल्ड कप ट्रॉफी है, बल्कि देश में इस खेल की बढ़ती लोकप्रियता और मजबूत संरचना का भी प्रमाण है। इस ऐतिहासिक सफलता ने भारतीय खेल प्रेमियों को गर्व का मौका दिया है।

Share This Article