उत्तराखंड
MDDA की बड़ी कार्रवाई: डोईवाला में अवैध रूप से बन रही मस्जिद सील, मौके पर पुलिस तैनात
देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने नियमों के उल्लंघन पर अवैध रूप से बन रही एक मस्जिद को सील कर दिया।
यह कार्रवाई रानीपोखरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत की गई, जहां निर्माण कार्य बिना वैधानिक अनुमति के किया जा रहा था। MDDA अधिकारियों के अनुसार, संबंधित निर्माण के लिए कोई स्वीकृत नक्शा या अनुमति उपलब्ध नहीं थी, जिसके चलते इसे अवैध घोषित किया गया।
कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




