ऊर्जा संकट और बढ़ते खर्चों के बीच उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियां 9 से घटकर 5 हुईं

NITC Desk
1 Min Read

उत्तराखंड सरकार ने ईंधन और ऊर्जा की बचत को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्रियों के सुरक्षा काफिले में बड़ी कटौती की है। सरकार ने सुरक्षा फ्लीट में शामिल वाहनों की संख्या को 50 प्रतिशत तक कम करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के काफिले में अब केवल 5 गाड़ियां ही शामिल होंगी, जबकि पहले यह संख्या 9 थी।

सरकार का मानना है कि छोटे-छोटे प्रशासनिक कदम भी ऊर्जा संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भी अपील की है कि वे अनावश्यक वाहनों के उपयोग से बचें और ईंधन बचाने में सहयोग करें।

इस फैसले को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि सरकार के स्तर पर इस तरह की पहल लगातार जारी रहती है, तो इससे जनता में भी जागरूकता बढ़ेगी और संसाधनों के बेहतर उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।

Share This Article