रक्षा बंधन के अवसर पर प्रदेशभर से आई बहनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षा सूत्र बांधा। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित इस कार्यक्रम में बहनों ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने बहनों का स्वागत करते हुए उनके स्नेह और आशीर्वाद के लिए आभार जताया। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के बीच स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है।

