₹1000 के बदले मिलेंगे सिर्फ 3.2 KWD! जानिए क्यों कुवैती दिनार है इतनी महंगी करेंसी

NITC Desk
1 Min Read

दुनिया में कई मजबूत और चर्चित करेंसी हैं, जिनमें अमेरिकी डॉलर, यूरो और ब्रिटिश पाउंड प्रमुख हैं। इसके बावजूद एक यूनिट की कीमत के हिसाब से कुवैती दिनार दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली प्रमुख करेंसी है।

मौजूदा एक्सचेंज रेट के मुताबिक 1 KWD करीब ₹310.58 के बराबर है। इस हिसाब से भारतीय मुद्रा में 1,000 रुपये की कीमत लगभग 3.22 कुवैती दिनार होती है।

यानी जहां भारत में 1,000 रुपये एक सामान्य मुद्रा राशि है, वहीं कुवैत की मुद्रा में इसकी वैल्यू केवल करीब 3.2 दिनार के बराबर बैठती है।

यहां एक महत्वपूर्ण बात समझना जरूरी है कि किसी करेंसी का “महंगा” होना उसके एक यूनिट के एक्सचेंज रेट को दर्शाता है। इसका अर्थ यह नहीं है कि उस देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे बड़ी है।

Share This Article