उत्तराखंड

दुःखद : घर पर गिरा बड़ा बोल्डर, 12 साल के बच्चे की मौत

पिथौरागढ़ से आई बुरी खबर, घर पर गिरा बड़ा बोल्डर, 12 साल के बच्चे की मौत

आज 19.08.2025 को समय 01.52 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम देवत में मकान में पत्थर गिर गया। सूचना पर तत्काल सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दया किशन मय फायर रेस्क्यू टीम,
थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पांडेय मय पुलिस टीम, एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पहुंचे।

घटनास्थल पर जाकर देखा कि ग्राम देवत में ऊची पहाड़ी से विशाल पत्थर टूटकर रघुवीर प्रसाद व नरेश राम के मकान में गिरा था जिसमें दिल्ली निवासी पूज्य कुमार (प्रिंस) उम्र 12 वर्ष की पत्थर से दबकर मृत्यु हो गई। जिसको रेस्क्यू टीमों द्वारा संयुक्त रुप से सामान व पत्थर हटाकर निकाला गया।

Related Articles

Back to top button