रुद्रप्रयाग में मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन पर बोलेरो हादसा, 2 की मौत, 3 घायल

NITC Desk
1 Min Read

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ऊपर से गिरे भारी पत्थर की चपेट में आने से एक मैक्स बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में कुल 11 सवारियां थीं।

इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। घटना की सूचना मिलते ही SDRF टीम तेजी से घटनास्थल पर पहुँची और स्थानीय नागरिकों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

SDRF के जवानों ने घायलों को सुरक्षित निकालकर तुरंत सोनप्रयाग अस्पताल पहुँचाया। यह घटना पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रहे भूस्खलनों की गंभीरता को उजागर करती है। SDRF ने एक बार फिर साबित किया कि वह हर आपदा परिस्थिति में तत्परता और साहस के साथ राहत कार्यों में जुटी रहती है।

Share This Article