हरिद्वार में गणेश विसर्जन की खुशियां मातम में बदलीं, गंगा में बहा युवक

NITC Desk
1 Min Read

हरिद्वार के कनखल स्थित राजघाट पर गणेश विसर्जन का माहौल उस समय गमगीन हो गया, जब मूर्ति विसर्जन के दौरान निखिल गुप्ता नामक युवक का संतुलन बिगड़ गया और वे गंगा की तेज धारा में समा गए।

श्रद्धालुओं की भीड़ चीख-पुकार मचाती रही लेकिन अंधेरे और तेज बहाव के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पुलिस ने रात में तलाश की कोशिशें कीं, लेकिन सफलता नहीं मिली।

अब सुबह से रेस्क्यू टीम गंगा में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

Share This Article