रोटरी क्लब डून शिवालिक हिल्स ने 21 शिक्षाविदों को सम्मानित किया

NITC Desk
1 Min Read

टीचर्स डे 2025 पर रोटरी क्लब डून शिवालिक हिल्स ने एक यादगार आयोजन किया। इस दौरान आयोजित नेशन बिल्डर्स अवार्ड समारोह में 21 शिक्षकों व शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाने वाले सभी प्रतिभागियों ने इस अवसर को अनमोल बताया और क्लब का आभार व्यक्त किया।

 

आयोजन को सफल बनाने में रोटेरियन अंकित अग्रवाल, वेटरन कर्नल पीयूष खंडूरी और डॉ. जे. पी. नवानी का प्रायोजन सराहनीय रहा।

 

इस अवसर पर कई रोटेरियन मौजूद रहे और पुरस्कार वितरण में योगदान दिया। हालांकि, कुछ सदस्य अन्य कारणों से उपस्थित नहीं हो सके।

टीम 25-26 ने आगे भी इसी तरह के सहयोग और भागीदारी की उम्मीद जताई।

Share This Article