ऋषभ पंत की मैदान पर वापसी! फैंस को फिर दिखेगा ‘रिशभ स्पेशल’ अंदाज़

NITC Desk
1 Min Read

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत 30 अक्टूबर से क्रिकेट मैदान पर वापसी कर रहे हैं। वह बेंगलुरु में होने वाली भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए की सीरीज में बतौर कप्तान उतरेंगे।

लंबे समय तक चोट से दूर रहने के बाद अब फैंस एक बार फिर पंत की वही धमाकेदार बल्लेबाजी देखने के लिए बेताब हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह सीरीज पंत के आत्मविश्वास को मजबूत करेगी और उन्हें इंटरनेशनल टीम में जगह दिलाने का रास्ता भी खोल सकती है।

Share This Article