: भाई दूज 2025 पर आयुष्मान और शिववास योग का संगम, दो घंटे 15 मिनट का शुभ मुहूर्त रहेगा खास

NITC Desk
1 Min Read

भाई दूज का त्योहार 23 अक्टूबर 2025 को पूरे देश में उल्लास के साथ मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी के मुताबिक इस बार दो शुभ योग—आयुष्मान योग और शिववास योग—एक साथ बन रहे हैं, जिससे यह दिन बेहद मंगलकारी माना जा रहा है। बहनें इस दिन भाइयों के माथे पर तिलक कर उनकी दीर्घायु की प्रार्थना करेंगी। शुभ मुहूर्त दोपहर 1:13 बजे से 3:28 बजे तक रहेगा। कहा जाता है कि इस अवधि में तिलक और भोजन करने से भाई-बहन दोनों के जीवन में सौभाग्य और समृद्धि आती है।

Share This Article