बर्फ की चादर ओढ़े बद्रीनाथ धाम में गूंजे जय-जयकार के स्वर

NITC Desk
1 Min Read

चमोली ज़िले में स्थित बद्रीनाथ धाम में हाल ही में हुई बर्फबारी ने माहौल को बेहद ठंडा बना दिया है। शीतल हवाओं के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान बद्री विशाल के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। धाम परिसर और पर्वतों पर जमी बर्फ ने श्रद्धा का आकर्षण और बढ़ा दिया है। कपाट 25 नवंबर को शीतकालीन अवकाश के लिए बंद होंगे।

Share This Article