विदेश

कालमेगी तूफान से कांपा फिलीपींस, 100 से अधिक की मौत; राहत और बचाव के लिए सेना तैनात

फिलीपींस में आए शक्तिशाली कालमेगी तूफान ने पूरे देश में हाहाकार मचा दिया है। 114 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और कई लोग अभी भी लापता हैं। तेज हवाओं और भारी बारिश ने कई इलाकों को पूरी तरह तबाह कर दिया।
सरकार ने आपात स्थिति घोषित करते हुए राहत और बचाव कार्यों में सेना, पुलिस और स्थानीय एजेंसियों को लगा दिया है। कई इलाकों में सड़कें बह गईं, पुल टूट गए और बिजली आपूर्ति ठप है।
राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और कहा कि सरकार हर संभव मदद कर रही है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी राहत सामग्री पहुंचाने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button