उत्तराखंड की गौरव स्नेह राणा को मिलेगा 50 लाख का इनाम, सीएम धामी बोले- बेटियों की प्रेरणा हैं स्नेह

NITC Desk
1 Min Read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला क्रिकेट विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली उत्तराखंड की क्रिकेटर स्नेह राणा को 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने खुद फोन पर बात कर स्नेह राणा को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उन्होंने राज्य का गौरव बढ़ाया है।
सीएम धामी ने कहा कि स्नेह राणा आज लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा हैं, जो खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उत्तराखंड सरकार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ हमेशा खड़ी है और उन्हें उनके सपनों को साकार करने के लिए हर मदद दी जाएगी।
स्नेह राणा की सफलता पर पूरे राज्य में गर्व का माहौल है।

Share This Article