‘द ताज स्टोरी’ ने पकड़ा बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रफ्तार, पांचवें दिन की कमाई ने पार किया 9 करोड़ का आंकड़ा

NITC Desk
1 Min Read

परेश रावल की हालिया रिलीज़ ‘द ताज स्टोरी’ दर्शकों के दिलों में जगह बना रही है। फिल्म ने मंगलवार को भी शानदार प्रदर्शन किया और अपनी स्थिर पकड़ के साथ करीब ₹10 करोड़ की कमाई के आंकड़े की ओर बढ़ रही है।

पहले हफ्ते के भीतर ही फिल्म ने मजबूत कमाई दर्ज की है, खासकर महानगरों में फिल्म को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘द ताज स्टोरी’ की कहानी और रियलिस्टिक टोन ने दर्शकों को बांधे रखा है।

फिल्म में परेश रावल के साथ प्रिया आनंद और मनोज जोशी भी अहम भूमिकाओं में नज़र आए हैं।

Share This Article