वाराणसी से खजुराहो तक ‘वंदे भारत’ की गर्जना, पीएम मोदी ने दिया आधुनिक भारत को नया ट्रैक

NITC Desk
1 Min Read

भारत के रेल नेटवर्क में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर देश को समर्पित किया।

इनमें वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन सबसे खास रही। यह ट्रेन सुबह 5:25 बजे वाराणसी से चलकर दोपहर 1:10 बजे खजुराहो पहुंचेगी, जो मध्य प्रदेश के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। गुरुवार को छोड़कर यह ट्रेन सप्ताह के छह दिन चलेगी।

यह नई वंदे भारत न सिर्फ दो धार्मिक और ऐतिहासिक शहरों को जोड़ेगी बल्कि पर्यटन को भी नई उड़ान देगी। काशी से खजुराहो तक की दूरी अब और कम समय में पूरी की जा सकेगी।

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि “अब यात्राएं तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक होंगी। वंदे भारत देश की इंजीनियरिंग और संकल्प का प्रतीक है।”

Share This Article