उत्तराखंड

09 नवंबर को देहरादून रहेगा हाई अलर्ट, पीएम मोदी की मौजूदगी में एफआरआई बना जीरो जोन

देहरादून, उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर 09 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून में रहेंगे। वह एफआरआई (वन अनुसंधान संस्थान) में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान शहर में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्त प्लान जारी किया है।

ट्रैफिक प्लान के अनुसार, एफआरआई के 500 मीटर दायरे को जीरो जोन घोषित किया गया है, जहाँ सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। यह व्यवस्था सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक लागू रहेगी। भारी वाहनों को शहर के भीतर और बाहरी मार्गों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हालांकि, डायवर्जन योजना केवल शाम 4 बजे तक प्रभावी रहेगी।

चकराता रोड से होकर एफआरआई जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कत होगी। उनके लिए पुलिस ने वैकल्पिक रूट तय किए हैं ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

समारोह में पूरे प्रदेश से लोगों की बड़ी संख्या में आने की उम्मीद है। इसके लिए पार्किंग स्थलों को रूट के अनुसार विभाजित किया गया है। पार्किंग से समारोह स्थल तक गोल्फ कार्ट की व्यवस्था रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही, ट्रैफिक सहायता के लिए अधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button