देहरादून: सड़क किनारे मिले युवक के शव की जांच में CCTV से खुलासा

NITC Desk
1 Min Read

देहरादून। पटेलनगर के सेवला खुर्द में मिले अज्ञात युवक के शव के मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिले हैं। रिकॉर्डिंग में दो युवक एक व्यक्ति को धक्का देकर गिराते और उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद दोनों उसे सड़क पर छोड़कर चले जाते हैं और कुछ देर बाद वापस लौटकर उसे हिलाते हैं।

20 अक्टूबर की सुबह राजा-रानी वेडिंग प्वाइंट के पास युवक का शव मिला था। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने नियमानुसार 72 घंटे तक इंतजार किया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पुलिस ने फुटेज के आधार पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article