धनतेरस कब से कब तक रहेगी त्रयोदशी तिथि? जानें लक्ष्मी-कुबेर पूजा का शुभ समय

NITC Desk
2 Min Read

शुक्रवार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी त्रयोदशी, शाम 6:01 से 7:58 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा करने की परंपरा है। इस बार धनतेरस पर कई शुभ ज्योतिषीय योगों का संयोग बन रहा है। ज्योतिषाचार्य अनिता पाराशर के अनुसार, मालव्य राजयोग के साथ त्रिपुष्कर, आयुष्मान और सौभाग्य योग का संयोग इस दिन को विशेष बना रहा है।

धनतेरस पर त्रयोदशी तिथि का समय

पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शुक्रवार सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। यह तिथि अगले दिन यानी 7 नवंबर को सुबह 10:47 बजे तक रहेगी।

लक्ष्मी-कुबेर पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस के दिन शाम 6:01 बजे से 7:58 बजे तक लक्ष्मी-कुबेर पूजन का शुभ समय बताया गया है। इस अवधि में श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा कर धन, सुख और समृद्धि की कामना कर सकते हैं।

खरीदारी के लिए भी खास माना जाता है धनतेरस

धनतेरस पर सोना, चांदी, बर्तन और अन्य उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी को शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा आरोग्य और माता लक्ष्मी तथा कुबेर देव की पूजा धन-समृद्धि के लिए की जाती है।

Share This Article