शीतकालीन सत्र तय: 1 से 19 दिसंबर तक चलेगा संसद का संचालन, विपक्ष और सरकार आमने-सामने

NITC Desk
1 Min Read

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के शीतकालीन सत्र की तारीखों को मंजूरी दे दी है। सत्र का आयोजन 1 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक होगा। इस दौरान संसद में कुल 15 बैठकें होंगी।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इसकी जानकारी साझा की।

इस सत्र में केंद्र सरकार कई अहम विधेयक लाने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष भी महंगाई, रोजगार और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। माना जा रहा है कि यह सत्र काफी गरमागरम रहने वाला है।

Share This Article