संगीता बरुआ पिशारोटी बनीं PCI की पहली महिला अध्यक्ष, चुनाव में भारी बहुमत से जीत

NITC Desk
1 Min Read

भारतीय पत्रकारिता जगत के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है। वरिष्ठ पत्रकार संगीता बरुआ पिशारोटी को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (PCI) का पहला महिला अध्यक्ष चुना गया है। हाल ही में हुए चुनाव में उन्होंने 1,019 वोट हासिल कर स्पष्ट बहुमत के साथ जीत दर्ज की।

उनके नेतृत्व में उतरी टीम ने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के चुनाव में सभी पदों पर 21-0 से जीत हासिल की, जिससे यह चुनाव पूरी तरह ऐतिहासिक बन गया। इस जीत को मीडिया जगत में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक माना जा रहा है।

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया देश की शीर्ष पत्रकार संस्थाओं में गिना जाता है। ऐसे में पहली बार किसी महिला का अध्यक्ष बनना न केवल संस्था के लिए बल्कि पूरे पत्रकारिता समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। संगीता बरुआ पिशारोटी अपने निष्पक्ष विचारों और स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए लंबे समय से पहचान रखती हैं।

Share This Article