बुधनी के वार्ड 12 में ट्रिपल मर्डर, पति-पत्नी समेत 24 साल के बेटे की हत्या से मचा हड़कंप

NITC Desk
2 Min Read

बुधनी नगर में बुधवार सुबह तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 12 स्थित एक घर में पति-पत्नी और उनके 24 वर्षीय बेटे के शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मकान के बाहर जमा हो गए।

शुरुआती जानकारी में आशंका जताई जा रही है कि तीनों की हत्या मंगलवार रात की गई। मृतकों के सिर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं।

मृतकों की पहचान राकेश, राधा और अश्विन मीणा के रूप में

मृतकों की पहचान राकेश मीणा (45), उनकी पत्नी राधा मीणा (40) और बेटे अश्विन मीणा (24) के रूप में हुई है। तीनों बुधनी के वार्ड नंबर 12 में एक साथ रहते थे। मंगलवार रात परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे, तभी यह वारदात होने की आशंका है।

सुबह घर में नहीं दिखी कोई गतिविधि

बुधवार सुबह मकान का दरवाजा नहीं खुला और घर के भीतर कोई हलचल भी नजर नहीं आई। इस पर आसपास के लोगों को शक हुआ। जब अंदर तीनों के शव दिखाई दिए तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

Share This Article