पांच साल बाद भारत-चीन के बीच फिर से सीधी उड़ान सेवा बहाल

NITC Desk
1 Min Read

भारत और चीन के बीच लगभग पांच साल बाद फिर से सीधी उड़ानें शुरू होने जा रही हैं।

IndiGo एयरलाइन ने ऐलान किया है कि 10 नवंबर 2025 से दिल्ली से गुआंगज़ौ के लिए दैनिक उड़ानें शुरू होंगी।

यह उड़ान रात 9:45 बजे दिल्ली से रवाना होगी और गुआंगज़ौ में सुबह 4:50 बजे पहुंचेगी।

वापसी उड़ान सुबह 5:50 बजे गुआंगज़ौ से चलेगी और 10:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

कंपनी ने कहा कि इस रूट से यात्रियों को सीधे संपर्क और बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

यह कदम दोनों देशों के बीच व्यापार, शिक्षा और पर्यटन को नई गति देने वाला साबित होगा।

Share This Article