उत्तर-पूर्व भारत हिला: असम में 5.8 तीव्रता का भूकंप, लोगों में दहशत

NITC Desk
1 Min Read

गुवाहाटी, 14 सितम्बर 2025।

असम में आज सुबह रिक्टर स्केल पर 5.8 तीव्रता वाला भूकंप आया, जिससे राज्य के कई इलाकों में धरती हिल उठी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र उत्तरी असम में था और इसका प्रभाव आसपास के जिलों में भी महसूस किया गया। अचानक आए झटकों से लोग घरों से बाहर निकल आए और कई जगह अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। प्रशासनिक टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Share This Article