5-डे वर्क वीक की मांग पर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, आज सरकारी बैंकों में कामकाज प्रभावित

NITC Desk
1 Min Read

आज देशभर में बैंकिंग सेवाओं पर असर देखने को मिल सकता है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल का मुख्य उद्देश्य बैंकों में सप्ताह में पांच दिन कार्य प्रणाली (5-डे बैंकिंग) को लागू कराना है।

यूनियनों का कहना है कि अन्य सरकारी विभागों और कई निजी संस्थानों में पहले से ही पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू है, ऐसे में बैंक कर्मचारियों को भी यह सुविधा मिलनी चाहिए। कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय तक लगातार काम करने के कारण उनकी कार्य-क्षमता और पारिवारिक जीवन दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

इस हड़ताल का सीधा असर सरकारी बैंकों पर पड़ रहा है। ग्राहकों को शाखाओं में लेन-देन, चेक निपटान और अन्य सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कई जगहों पर बैंक शाखाएं पूरी तरह बंद रहने की भी सूचना है।

Share This Article