देश

सोना टूटा ₹1.07 लाख पर, चांदी ₹1.23 लाख पर फिसली; लेकिन निवेशकों के लिए $5,000/औंस का ‘गोल्डन चांस’?

त्योहारी सीजन से ठीक पहले सोने-चांदी के दाम में जोरदार झटका लगा है। शुक्रवार को रिकॉर्ड हाई छूने के बाद सोमवार, 8 सितंबर को सोना गिरकर ₹1,07,122/10 ग्राम पर आ गया। MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना भी कमजोर होकर ₹1,08,176/10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

चांदी का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा। बीते हफ्ते 14 साल की चोटी छूने वाली चांदी अब ₹1,23,720/किलो पर आ गई।

लेकिन सवाल उठता है—क्या ये गिरावट निवेशकों को डराने के लिए है या एक बड़ा मौका है?

विशेषज्ञों का कहना है कि—

  • कमजोर डॉलर और फेड रेट कट की उम्मीदें सोने को नया सहारा देंगी।

  • चीन लगातार गोल्ड रिजर्व बढ़ा रहा है।

  • अमेरिका ने धातुओं पर टैरिफ छूट दी है।

इन सब कारकों के चलते लॉन्ग-टर्म में सोना और ऊपर जा सकता है। गोल्डमैन सैक्स का अनुमान तो साफ है—“सोना $5,000/औंस तक पहुंच सकता है।”

यानि, मौजूदा गिरावट लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए गोल्डन अपॉर्च्युनिटी साबित हो सकती है।

Related Articles

Back to top button