देशदेश/दुनिया

अपहरण और धोखाधड़ी में बढ़ोतरी के बाद ईरान ने भारतीयों की वीज़ा-फ्री एंट्री बंद की, MEA ने जारी की चेतावनी

ईरान ने भारतीय नागरिकों के लिए जारी वीज़ा-फ्री एंट्री स्कीम को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। यह फैसला उन गंभीर घटनाओं के बाद सामने आया है जिनमें भारतीय नागरिकों को नौकरी के बहाने ईरान ले जाकर कथित तौर पर अगवा किया गया और उनसे फिरौती वसूली गई।

रिपोर्टों के अनुसार, जॉब प्लेसमेंट के नाम पर सक्रिय कई फर्जी एजेंट भारतीयों को ईरान के रास्ते अन्य देशों में ले जाने का दावा करते थे, लेकिन जमीन पर हालात बिल्कुल उलट निकल रहे थे। कई पीड़ित ईरान पहुंचते ही मानव तस्करी और अपराधी नेटवर्क के चंगुल में फंस गए।

इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए ईरान ने तुरंत वीज़ा-मुक्त यात्रा सुविधा को निलंबित कर दिया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने जोर देकर कहा है कि सभी यात्री जॉब ऑफर और ट्रैवल एजेंटों का सत्यापन कर लें और बिना उचित प्रक्रिया के विदेश यात्रा न करें।

Related Articles

Back to top button