त्रिवेणी पर सवार 10 वीरांगनाएं, करेंगी समुद्र के तीनों केप पार

NITC Desk
1 Min Read

मुंबई से रवाना हुई ‘IASV त्रिवेणी’ पर बैठी 10 महिला अफसर अब इतिहास रचने के सफर पर निकल चुकी हैं। यह दुनिया की पहली महिला त्रि-सेवा परिक्रमा यात्रा है।

 

करीब 9 महीनों की इस समुद्री यात्रा में महिलाएं Equator को दो बार पार करेंगी और दक्षिणी महासागर, ड्रेक पैसेज जैसे कठिन मार्गों से गुजरेंगी।

 

दल की अगुवाई लेफ्टिनेंट कर्नल अनुजा वरुडकर कर रही हैं। यह दल भारत की तीनों सेनाओं के सहयोग और एकजुटता का परिचायक है।

 

यात्रा मई 2026 में मुंबई वापस लौटेगी। रक्षा मंत्री ने इसे महिलाओं के लिए एक “मील का पत्थर” बताते हुए कहा कि यह भारत की ताकत और महिलाओं की क्षमता को नई पहचान दिलाएगा।

Share This Article