$500 अरब की खरीद और $30 ट्रिलियन बाजार की पेशकश, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से बदल सकता है वैश्विक व्यापार समीकरण

NITC Desk
1 Min Read

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही व्यापारिक बातचीत अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। दोनों देशों के बीच प्रस्तावित अंतरिम ट्रेड डील को ऐतिहासिक करार दिया जा रहा है। इस समझौते के तहत भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर मूल्य के उत्पादों की खरीद करेगा।

इसके बदले अमेरिका भारत को अपने 30 ट्रिलियन डॉलर के घरेलू बाजार में व्यापक पहुंच देगा। इससे भारतीय कंपनियों को निर्यात बढ़ाने, नए निवेश आकर्षित करने और रोजगार सृजन में मदद मिलेगी। यह डील खासतौर पर किसानों, मछुआरों और छोटे उद्योगों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस ट्रेड डील में टैरिफ घटाने, नॉन-टैरिफ बैरियर्स कम करने और तकनीकी सहयोग जैसे अहम मुद्दों को शामिल किया गया है। यह समझौता भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को आर्थिक मोर्चे पर और मजबूत करेगा।

Share This Article