चीन की महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में से एक, सिचुआन प्रांत का होंगची ब्रिज, उद्घाटन के सिर्फ 44 दिन बाद ही ढह गया। लगभग 758 मीटर लंबा यह पुल देश के पश्चिमी इलाके को तिब्बत क्षेत्र से जोड़ने वाले राजमार्ग का हिस्सा था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे से पहले पुल के आसपास भूस्खलन (landslide) और ढलानों में दरारें देखी गई थीं। सुरक्षा कारणों से सोमवार को यातायात रोक दिया गया था, लेकिन मंगलवार को पुल का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर गिर गया।
हालांकि, इस घटना में किसी की मौत या चोट की सूचना नहीं है, लेकिन हादसे ने चीन की नई निर्माण परियोजनाओं की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ब्रिज का निर्माण करने वाली कंपनी Sichuan Road & Bridge Group ने बताया था कि यह प्रोजेक्ट इसी वर्ष पूरा हुआ था। विशेषज्ञों का मानना है कि सिचुआन जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में भू-स्थिरता (terrain stability) और भारी वर्षा पुलों की नींव को कमजोर बना देती है, जिससे ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं।
सिर्फ 44 दिन चली चीन की ‘इंजीनियरिंग उपलब्धि’: 758 मीटर लंबा होंगची ब्रिज ढहा, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

