बांग्लादेश में शक्तिशाली 5.7 मैग्नीट्यूड का भूकंप, कोलकाता समेत कई राज्यों में झटके महसूस

NITC Desk
1 Min Read

22 नवंबर को एक शक्तिशाली भूकंप बांग्लादेश के नर्सिंगदी जिले के पास आया जिसकी तीव्रता 5.7 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। इस हादसे में कम से कम 6 लोगों की मौत हुई जबकि सैंकड़ों लोग घायल हुए हैं। ढाका में तीन लोगों की मौत एक इमारत की रेलिंग गिरने से हुई। भूकंप के झटकों को पश्चिम बंगाल के कई जिलों समेत कोलकाता, गुवाहाटी, और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों में महसूस किया गया, जिससे जनता में भारी उत्पात मचा। हालांकि भारत के हिस्सों में कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को शांत रहने और अफवाहों पर विश्वास न करने की सलाह दी है। भूकंप के बाद के झटकों की भी संभावना जताई गई है और सभी संबंधित एजेंसियां सतर्क हैं।

Share This Article