दुबई एयर शो में तेजस विमान हादसा: पायलट की जान गई, सुरक्षा सवालों के घेरे में स्वदेशी लड़ाकू

NITC Desk
1 Min Read

दुबई एयर शो 2025 के समापन दिवस पर भारत निर्मित तेजस लड़ाकू विमान हवाई करतब प्रदर्शन करते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा दोपहर 2 बजे के बाद हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विमान ने लो लेवल फ्लाइंग के दौरान संतुलन खो दिया और ज़मीन से टकराकर आग के गोले में बदल गया।
इस भयावह दुर्घटना में विमान के पायलट की जान गई, जिसकी पुष्टि भारतीय वायु सेना ने अपने आधिकारिक बयान में की है। घटना के तत्काल बाद फ़ायर ब्रिगेड और आपातकालीन सेवाएँ मौके पर पहुँच गईं। एयरपोर्ट क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया गया था।
तेजस विमान का यह दूसरा बड़ा हादसा है; पहली बार मार्च 2024 में राजस्थान में दुर्घटना हुई थी। तेजस देश का पहला स्वदेशी लड़ाकू विमान है और इसे भारत अपनी निर्यात क्षमता बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रदर्शित कर रहा था। हादसे का कारण जानने के लिए उच्च-स्तरीय जांच बैठाई गई है।

Share This Article