धरती के तेज झटकों से कांपा जापान, शिमाने प्रान्त में 6.2 तीव्रता का भूकंप, अलर्ट पर प्रशासन

NITC Desk
1 Min Read

जापान एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों से दहल उठा है। पश्चिमी जापान के शिमाने प्रान्त में 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। झटके इतने तेज थे कि कई इलाकों में लोग डर के मारे खुले मैदानों की ओर भागते नजर आए।

जापान मौसम एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र शिमाने प्रान्त के आसपास था और इसकी गहराई मध्यम स्तर पर थी। भूकंप के तुरंत बाद प्रशासन ने आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट कर दिया और नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की।

अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है और न ही सुनामी का कोई खतरा बताया गया है। हालांकि भूकंप के बाद आफ्टरशॉक्स की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Share This Article