15 मिनट में नीलकंठ महादेव दर्शन: ₹450 करोड़ की रोपवे परियोजना को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की हरी झंडी

NITC Desk
1 Min Read

ऋषिकेश से नीलकंठ महादेव मंदिर तक आने-जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए अब यात्रा आसान होने वाली है। राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड ने ₹450 करोड़ की महत्वाकांक्षी ऋषिकेश-नीलकंठ रोपवे परियोजना को स्वीकृति दे दी है। यह रोपवे 6.5 किलोमीटर लंबा होगा और श्रद्धालु केवल 15 मिनट में मंदिर तक पहुंच सकेंगे

इस समय भक्तों को संकरी पहाड़ी सड़कों, भारी ट्रैफिक और मौसम की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार यात्रा में घंटों लग जाते हैं। रोपवे के शुरू होने से यह सफर न केवल छोटा होगा बल्कि ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक भी बन जाएगा।

पर्यटन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इससे हर साल लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ेगी और ऋषिकेश क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। होटल, टैक्सी, गाइड और स्थानीय व्यापारियों को भी इसका सीधा फायदा मिलेगा।

Share This Article