मौसम ने बदली पर्वतीय परिस्थितियां, गंगोत्री नेशनल पार्क में ट्रेकिंग पर ब्रेक

NITC Desk
1 Min Read

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी इलाकों में अचानक मौसम बदलने और भारी बर्फबारी के बाद गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन ने पर्यटकों, ट्रेकर्स और पर्वतारोहियों की सुरक्षा को देखते हुए पार्क में प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी है।

पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी के कारण कई ऊंचाई वाले ट्रेकिंग रूट प्रभावित हुए हैं। खराब मौसम के बीच कई ट्रेकर्स और पर्वतारोही रास्तों में फंस गए थे। प्रशासन और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की मदद से फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। गंगोत्री नेशनल पार्क के गोमुख-तपोवन मार्ग से भी 121 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाला गया।

पार्क प्रशासन का कहना है कि फिलहाल हालात पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं। कई मार्गों पर बर्फ जमा होने के साथ ही कुछ स्थानों पर रास्ते क्षतिग्रस्त हुए हैं। ऐसे में ट्रेकिंग और पर्वतारोहण की अनुमति रोकना सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी माना गया है।

Share This Article