महिलाओं की सुरक्षा के लिए यूपी सरकार का नया कदम: मिशन शक्ति 5.0

NITC Desk
1 Min Read

शारदीय नवरात्रि से उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने Mission Shakti 5.0 की घोषणा की है।

इस अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कैंप, सड़क पर गश्त करने वाली महिला पुलिस टीम, 1090 हेल्पलाइन की सक्रियता और हर जिले में महिला बीट अधिकारी तैनात करने की योजना बनाई गई है। उद्देश्य यह है कि महिलाएँ और बच्चियाँ कहीं भी खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

Share This Article