स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहकों को 11 अक्टूबर की रात थोड़ी परेशानी हो सकती है। बैंक ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर बताया है कि रखरखाव कार्य के चलते सुबह 1:10 से 2:10 बजे तक उसकी UPI, IMPS और NEFT सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।
SBI के अनुसार, यह शटडाउन बैंक की सिस्टम अपग्रेड और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधार प्रक्रिया का हिस्सा है। इस एक घंटे की अवधि में ग्राहक ऑनलाइन ट्रांजैक्शन या मोबाइल बैंकिंग ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे।
बैंक ने कहा कि रखरखाव पूरा होने के बाद सभी सेवाएं सामान्य रूप से बहाल हो जाएंगी।


