स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा, सीएम धामी ने बताई सरकार की योजना

NITC Desk
1 Min Read

देहरादून, 14 सितम्बर 2025।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों का विस्तार किया जाएगा और नई तकनीक से जुड़े उपकरणों को उपलब्ध कराया जाएगा। धामी ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि उत्तराखंड के युवा डॉक्टरों और मेडिकल प्रोफेशनल्स को राज्य में ही बेहतर अवसर मिलें ताकि उन्हें बाहर न जाना पड़े। साथ ही मेडिकल शिक्षा और रिसर्च पर भी बल दिया जाएगा।

Share This Article