CII की पहल: नेशनल GCC पॉलिसी से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था, खुलेगा रोज़गार का विशाल दरवाज़ा

NITC Desk
1 Min Read

CII ने रविवार को कहा कि भारत में तेजी से बढ़ते ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर उद्योग को संगठित करने और बढ़ावा देने के लिए एक राष्ट्रीय नीति बनाना समय की ज़रूरत है।

इस प्रस्तावित नीति से न सिर्फ़ 2030 तक 600 बिलियन डॉलर का आर्थिक मूल्यवर्धन होगा बल्कि 2 करोड़ से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है।

CII ने यह भी कहा कि यदि सही रणनीति अपनाई जाए तो भारत आने वाले दशक में GCC का वैश्विक मुख्यालय बन सकता है। इससे मल्टीनेशनल कंपनियां अनुसंधान, विकास और इनोवेशन के लिए भारत को पहली पसंद बनाएंगी।

Share This Article