देश

Royal Enfield की 350cc रेंज अब Flipkart पर, 22 सितंबर से बुकिंग शुरू; घट गईं कीमतें

देश की प्रतिष्ठित मोटरसाइकिल ब्रांड रॉयल एनफील्ड ने फ्लिपकार्ट के साथ हाथ मिलाया है। इस साझेदारी के तहत ग्राहक 22 सितंबर 2025 से कंपनी की 350cc मोटरसाइकिलें फ्लिपकार्ट पर बुक कर पाएंगे।

यह सुविधा फिलहाल पांच प्रमुख शहरों – बेंगलुरु, गुरुग्राम, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई – में ही दी जाएगी। हालांकि डिलीवरी और आफ्टर-सेल्स सर्विस अधिकृत रॉयल एनफील्ड डीलरों द्वारा ही की जाएगी।

ग्राहकों के लिए बड़ी राहत यह है कि उन्हें GST का पूरा लाभ मिलेगा। इससे बाइक की कीमतों में सीधा असर पड़ा है और कई मॉडल्स सस्ते हो गए हैं।

Hunter 350 की नई कीमत ₹1,38,200 है, जबकि पहले यह ₹1,49,900 थी। इसी तरह Classic 350 Redditch एडिशन की कीमत ₹1,97,253 से घटकर ₹1,81,800 हो गई है।

Flipkart पर Hunter 350, Bullet 350, Classic 350, Goan Classic 350 और Meteor 350 जैसे सभी प्रमुख मॉडल उपलब्ध होंगे।

Related Articles

Back to top button