iPhone 17 लॉन्च पर मची दीवानगी: रातभर लगी कतारें, BKC स्टोर पर हाथापाई

NITC Desk
1 Min Read

भारत में iPhone 17 सीरीज की बिक्री ने युवाओं में जबरदस्त क्रेज पैदा कर दिया है। दिल्ली और मुंबई में Apple स्टोर्स के बाहर आधी रात से ही लंबी कतारें लग गईं। शुक्रवार सुबह तक भीड़ इतनी बढ़ गई कि हालात संभालना मुश्किल हो गया।

मुंबई के BKC जियो सेंटर स्टोर पर कुछ युवाओं के बीच लाइन तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर हालात को नियंत्रित किया।

Apple का iPhone 17 सीरीज इस बार चार वेरिएंट में आया है – iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 82,900 रुपये रखी गई है जबकि सबसे महंगा मॉडल 1,49,900 रुपये का है। नए iPhone को लेकर लोगों में पहले दिन से ही दीवानगी देखने को मिल रही है।

Share This Article