देश की सर्वोच्च अदालत ने न्यायिक व्यवस्था में तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देते हुए नई गाइडलाइन जारी की है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी सर्कुलर के मुताबिक अब “मिसलेनियस डेज” पर अदालत की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
इसके अलावा कोर्ट कर्मचारियों को सप्ताह में अधिकतम दो दिन Work From Home की सुविधा दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने जजों को कारपूलिंग अपनाने की भी सलाह दी है ताकि ईंधन की खपत कम हो सके। इस फैसले को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल न्यायिक व्यवस्था की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।


