ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: VB-G RAM G कानून लागू, रोजगार और आजीविका पर होगा समग्र फोकस

NITC Desk
1 Min Read

देश के ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं को और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने VB-G RAM G विधेयक को मंजूरी प्रदान कर दी है, जिसके बाद यह आधिकारिक रूप से कानून बन चुका है

सरकार का कहना है कि यह कानून ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप ढालने में मदद करेगा। इसके अंतर्गत रोजगार सृजन के साथ-साथ स्थायी आजीविका, कौशल प्रशिक्षण और स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया जाएगा।

VB-G RAM G कानून ग्रामीण भारत को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Share This Article