बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए खुद को देश के सबसे आधुनिक और पारदर्शी शिक्षा बोर्डों में शामिल कर लिया है। बिहार बोर्ड अब भारत का पहला राज्य बोर्ड बन गया है, जिसे एक साथ तीन अंतरराष्ट्रीय ISO सर्टिफिकेट प्रदान किए गए हैं।
इन सर्टिफिकेट्स में गुणवत्ता प्रबंधन, सूचना सुरक्षा और रिकॉर्ड प्रबंधन से जुड़े मानक शामिल हैं। यह उपलब्धि उस बोर्ड के लिए बेहद खास है, जिसे कभी परीक्षा गड़बड़ियों और टॉपर घोटाले के लिए जाना जाता था। अब वही बिहार बोर्ड पारदर्शिता और तकनीकी सुदृढ़ता का उदाहरण बन गया है।
आधुनिक तकनीक के उपयोग, डिजिटल निगरानी, मजबूत डेटा सुरक्षा और बेहतर परीक्षा प्रबंधन प्रणाली के जरिए बोर्ड ने अपनी कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। शिक्षा क्षेत्र में बिहार बोर्ड की यह उपलब्धि एक बड़े परिवर्तन का संकेत मानी जा रही है।


