दिल्ली कार ब्लास्ट का मास्टरमाइंड पहचाना गया: पुलवामा में आतंकी उमर नबी का घर IED से जमींदोज

NITC Desk
1 Min Read

दिल्ली के Red Fort के पास सोमवार रात हुए कार ब्लास्ट की जांच ने बड़ा मोड़ ले लिया है। इस आतंकी हमले में 12 लोगों की मौत और कई घायल हुए थे। जांच में शामिल DNA सैंपल्स की मैचिंग के बाद मुख्य आरोपी उमर नबी की पहचान पक्की हुई। इसके बाद सुरक्षाबलों ने पुलवामा में उसके घर पर कार्रवाई करते हुए पूरे घर को IED के जरिए उड़ाकर तहस-नहस कर दिया।

जांच में सामने आया कि उमर नबी पहले एक होनहार छात्र था और पेशेवर जीवन में भी उसका रिकॉर्ड अच्छा था, लेकिन पिछले दो सालों में वह कट्टरपंथी संगठनों के संपर्क में आया और धीरे-धीरे चरमपंथ की ओर झुक गया। एजेंसियां अब उसके इस सफर की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं।

सुरक्षा अधिकारियों ने यह भी बताया कि ब्लास्ट की साजिश काफी समय से तैयार की जा रही थी। उमर के संभावित सहयोगियों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चल रहा है।

Share This Article