IITF 2025: प्रगति मैदान में शुरू हुआ 44वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, सुरक्षा और ट्रैफिक के पुख्ता इंतजाम

NITC Desk
1 Min Read

दिल्ली के प्रगति मैदान में आज से 44वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला शुरू हो गया है। यह व्यापार मेला 27 नवंबर तक चलेगा। बड़ी संख्या में जनसमूह और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की आमद को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक प्लान जारी किया है।

पुलिस ने मेले के लिए कुल 245 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया है, जो तीन अलग-अलग शिफ्ट में काम करेंगे। इसके साथ ही 15 क्रेन, 16 मोटरसाइकिल यूनिट और तीन डिज़ास्टर मैनेजमेंट वाहन स्टैंडबाय पर रखे गए हैं। सड़क पर अवैध पार्किंग रोकने के लिए कई जगहों पर नो-पार्किंग जोन बनाए गए हैं।

ट्रैफिक पुलिस ने आगाह किया है कि मेले की अवधि में प्रगति मैदान और आसपास की सड़कों पर भारी भीड़ और धीमी गति से चलने वाला ट्रैफिक देखने को मिल सकता है। लोगों को यात्रा से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।

Share This Article