जियो के IPO का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए अक्टूबर अहम महीना साबित हो सकता है। Reliance Industries की डिजिटल होल्डिंग कंपनी Jio Platforms Limited अपने बहुप्रतीक्षित IPO को इसी महीने बाजार में उतारने की तैयारी में बताई जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Jio Platforms का IPO 21 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल सकता है और 23 अक्टूबर को बंद हो सकता है। इससे पहले 19 अक्टूबर को एंकर निवेशकों के लिए बोली शुरू किए जाने की संभावना है। रिपोर्ट्स में 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों की लिस्टिंग का संभावित दिन बताया गया है।

हालांकि, निवेशकों को ध्यान देना चाहिए कि अभी ये तारीखें आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुई हैं। कंपनी की ओर से अंतिम IPO शेड्यूल, प्राइस बैंड और अन्य प्रमुख विवरणों की घोषणा का इंतजार है।
SEBI ने 28 अगस्त 2026 को Jio Platforms के प्रस्तावित IPO को लेकर ऑब्जर्वेशन लेटर जारी किया था। कंपनी के DRHP के मुताबिक, प्रस्तावित IPO में 27 करोड़ तक नए इक्विटी शेयर जारी किए जा सकते हैं।
जियो का यह IPO भारतीय प्राइमरी मार्केट के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में इश्यू का संभावित आकार करीब 37,000-37,700 करोड़ रुपये के आसपास बताया गया है, हालांकि अंतिम राशि और वैल्यूएशन अभी तय नहीं है।

