अक्टूबर 2026 में कब है नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ? जानें सभी प्रमुख तारीखें

NITC Desk
1 Min Read

अक्टूबर का महीना इस बार त्योहारों से भरा रहेगा। पितृ पक्ष की समाप्ति के बाद 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ होगा। नवरात्रि के दौरान दुर्गा अष्टमी और महानवमी के बाद 20 अक्टूबर को विजयादशमी और दशहरा मनाया जाएगा। इसके बाद शरद पूर्णिमा और महीने के अंत में करवा चौथ का पर्व आएगा।

खास तारीखें एक नजर में

  • 6 अक्टूबर: इंदिरा एकादशी
  • 10 अक्टूबर: सर्वपितृ अमावस्या
  • 11 अक्टूबर: शारदीय नवरात्रि प्रारंभ
  • 17 अक्टूबर: सरस्वती पूजा
  • 19 अक्टूबर: दुर्गा अष्टमी और महा नवमी
  • 20 अक्टूबर: विजयादशमी और दशहरा
  • 22 अक्टूबर: पापांकुशा एकादशी
  • 25 अक्टूबर: शरद पूर्णिमा और कोजागरा पूजा
  • 26 अक्टूबर: वाल्मीकि जयंती
  • 29 अक्टूबर: करवा चौथ

धार्मिक तिथियों की गणना स्थान और परंपरा के अनुसार अलग हो सकती है, इसलिए पूजा या व्रत के मुहूर्त के लिए स्थानीय पंचांग देखना उचित रहेगा।

Share This Article