रोशनी से जगमगा उठी रामनगरी, दीपोत्सव में 29 लाख से अधिक दीपों ने रचा कीर्तिमान

NITC Desk
1 Min Read
छोटी दिवाली पर अयोध्या नगरी एक अद्भुत और आध्यात्मिक अनुभव का केंद्र बन गई। भगवान राम की नगरी में हुए नौवें दीपोत्सव में 29 लाख से अधिक दीये प्रज्वलित कर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। सरयू के घाटों पर जैसे धरती पर तारे उतर आए हों, ऐसा मनमोहक दृश्य दिखाई दिया। राम मंदिर के लोकार्पण के बाद पहली बार हुए इस दीपोत्सव ने करोड़ों राम भक्तों की आस्था को और गहरा कर दिया। दीयों की पवित्र रोशनी के साथ-साथ 2100 पुजारियों की महाआरती और 1100 ड्रोन का शो भी आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने अयोध्या के दिव्य स्वरूप को और भी भव्य बना दिया।

Share This Article