कनाडा के प्रधानमंत्री का भारत दौरा 27 फरवरी से 2 मार्च तक, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक सहयोग पर उच्चस्तरीय वार्ता

NITC Desk
1 Min Read

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे हैं, जहां वे 2 मार्च तक विभिन्न उच्चस्तरीय बैठकों में भाग लेंगे। इस दौरान उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी, जिसमें भारत-कनाडा संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी।

दौरे के दौरान व्यापारिक सहयोग, निवेश के अवसर, वैश्विक चुनौतियों पर साझा रणनीति और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच हालिया कूटनीतिक संबंधों को नई दिशा देने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Share This Article